
Loading product...

Loading product...
कंप्यूटर के सामने बैठते ही हाथ रुक जाते हैं? यह चार किताबों का सेट शून्य से शुरू कराता है। कंप्यूटर, वर्ड, एक्सेल और टैली के 56 असली दफ़्तरी काम, एक-एक क़दम, हाथ से लिखे नोट्स जैसे पन्नों में। किताब कंप्यूटर के पास खोलिए और साथ-साथ कीजिए।

🔒 100% Safe & Secure | Free Delivery Across India
Champion of Growth
Awarded to Vyaktigat Vikas by Shiprocket at SHIVIR 2026
शून्य से शुरू · हाथ से लिखे नोट्स जैसी 4 किताबें
अगर आपने कभी यह बात कही है, तो यह सेट आपके लिए बना है। कंप्यूटर न आना कोई कमी नहीं है। बस किसी ने पास बैठकर, आपकी रफ़्तार से, एक बार करके नहीं दिखाया। ये चार किताबें वही करती हैं।
हर अध्याय एक असली दफ़्तरी काम है, जैसे "सैलरी शीट बनाइए" या "बायोडेटा बनाइए"। किताब कंप्यूटर के पास खुली रखिए और साथ-साथ कीजिए। हर काम में वही पाँच हिस्से हैं, इसलिए दूसरे काम तक आते-आते किताब पढ़ना आसान हो जाता है।
ऊपर एक्सेल की किताब के पहले काम के असली पन्ने हैं। पूरी किताब ऐसे ही हाथ से लिखे नोट्स जैसी है : तीर, गोले, चिपकाए नोट। कंप्यूटर की हर स्क्रीन हाथ से बनाई गई ड्रॉइंग है, ताकि आप तुरंत पहचान लें कि कहाँ क्लिक करना है।
हर किताब अपने आप में पूरी है। ★ वाले काम उन 30 कामों में से हैं, जो दफ़्तर और नौकरी में सबसे ज़्यादा माँगे जाते हैं।
ऑन करने से ईमेल भेजने तक
अर्ज़ी से बायोडेटा तक
सैलरी शीट से पिवट टेबल तक
पहली एंट्री से GST बिल तक
ज़्यादातर किताबें हर अध्याय में नई रक़म देती हैं, और आख़िर में कुछ मिलता नहीं। यहाँ पूरी किताब एक ही दुकान के तीन महीने के हिसाब पर चलती है : कंपनी बनाने से लेकर GST बिल, उधार का हिसाब और Balance Sheet तक। आप जो चढ़ाएँगे, आपके टैली में वही आँकड़े आएँगे जो किताब में छपे हैं।
हर किताब के आख़िर में और हर काम के चौथे पन्ने पर QR है। फ़ोन से स्कैन कीजिए। एक्सेल और वर्ड के हर काम की बनी-बनाई फ़ाइल, अभ्यास की फ़ाइल और जवाब वहाँ हैं। कंप्यूटर और टैली के हर काम का जवाब भी।
मेरे घर पर कंप्यूटर नहीं है। फिर भी काम आएगी?
हाँ। किताब साइबर कैफ़े, दफ़्तर या स्कूल के कंप्यूटर के पास खोलकर भी चल जाती है। अभ्यास की फ़ाइलें फ़ोन पर भी खुलती हैं।
कौन-सा विंडोज़, एक्सेल और वर्ड चाहिए?
विंडोज़ 10 या 11, और एक्सेल-वर्ड Microsoft 365 या 2016 के बाद वाले। जहाँ दोनों में फ़र्क़ है, किताब वह बताती है।
टैली का लाइसेंस ख़रीदना पड़ेगा?
सीखने के लिए नहीं। बिना लाइसेंस वाला TallyPrime (Educational Mode) महीने की 1, 2 और 31 तारीख़ पर एंट्री लेता है, और किताब की हर एंट्री इन्हीं तारीख़ों पर है।
अंग्रेज़ी आनी चाहिए?
नहीं। पूरी किताब आसान हिंदी में है। अंग्रेज़ी सिर्फ़ वही है, जो स्क्रीन पर लिखा दिखता है या आपको टाइप करना है, और वह डिब्बे में साफ़ लिखी है।
किताबें कैसी हैं?
चार अलग किताबें, हर एक 139 × 206 mm की, रंगीन कवर के साथ। अंदर के पन्ने काले-सफ़ेद हैं, जैसे फ़ोटोकॉपी किए हुए नोट्स।
यह एक स्वतंत्र प्रकाशन है। Microsoft, Windows, Excel, Word, Tally और TallyPrime अपने-अपने मालिकों के ट्रेडमार्क हैं; किताब में उनका कोई चित्र या लोगो नहीं है।
⚡️ Fast Delivery within 5-7 days
Audiobooks, stories, AI coaching, book summaries — sab kuch ek app mein. Free mein shuru karo.
सुनें और सीखें
कहानी से सीख
किताबों का सार
AI से बात करें
छोटे वीडियो, बड़ी सीख
सुनकर सीखें, कभी भी
No payment needed. Register with phone number in 30 seconds.
Pick any 4+ books across all categories. Starting at just ₹599
Purchasing with us helps us to run Abhiyaan more efficiently.
Villages Visited
112
45% towards the next milestone
Schools & Colleges Visited
208
83% towards the next milestone
Shiprocket SHIVIR 2026
Vyaktigat Vikas was named Champion of Growth by Shiprocket — India’s largest e-commerce shipping platform — at SHIVIR 2026, presented by MD & CEO Saahil Goel.
Shiprocket SHIVIR 2026 — India’s largest gathering of D2C sellers. Tap any photo to enlarge.