
Loading product...

Loading product...
बेसिक आ गया? अब वो काम सीखिए, जो लोग आपसे माँगते हैं। दुकान का वीडियो, पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो, चार्ट वाली स्लाइड, दुकान की वेबसाइट। 4 किताबों में 56 काम, एक-एक क़दम, और हर काम का हिंदी वीडियो लेसन VV ऐप में।

1Payment
🔒 100% Safe & Secure | Free Delivery Across India
Champion of Growth
Awarded to Vyaktigat Vikas by Shiprocket at SHIVIR 2026
कंप्यूटर की ABCD का अगला क़दम · 4 किताबें · 56 काम
दुकान का वीडियो, पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो, मीटिंग की स्लाइड, दुकान की वेबसाइट। ऐसे काम के लिए लोग अक्सर किसी को ढूँढ़ते हैं। यह सेट वही काम सिखाता है, शुरू से आख़िर तक।
▶ हर काम का वीडियो शामिल : किताब में क़दम, ऐप में वीडियो लेसन।
हर काम का हिंदी वीडियो लेसन VV ऐप में है, वेब पर भी और Android पर भी। किताब के हर काम पर QR है। स्कैन कीजिए, उसी काम का वीडियो खुलेगा।
यह हमारा अपना सर्टिफ़िकेट है। यह सरकारी डिप्लोमा नहीं है, और इससे नौकरी मिलना तय नहीं होता। जो काम आप ख़ुद करके सीखते हैं, वही आपके पास रहता है।
हर काम एक असली काम है, जैसे "पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो बनाइए" या "दुकान की वेबसाइट बनाइए"। पहले पन्ने पर तैयार चीज़ दिखती है। फिर एक-एक क़दम, फिर आम ग़लतियाँ और उनका हल। आख़िर में वही काम आप ख़ुद करके देखते हैं।
ऊपर वीडियो की ABCD के 11वें काम के असली पन्ने हैं। हर स्क्रीन हाथ से बनाई ड्रॉइंग है, किसी ऐप की तस्वीर नहीं।
★ वाले 24 काम दुकान और दफ़्तर में अक्सर माँगे जाते हैं। जल्दी हो, तो पहले इन्हें कीजिए।

एडिटिंग से AI वीडियो तक

फ़ोटो से पोस्टर तक

पहली स्लाइड से वीडियो तक

दुकान के कार्ड से वेबसाइट तक

ऊपर चारों किताबों के एक-एक काम का पहला पन्ना है। जो बनाना है, वह पहले ही दिख जाता है।
Clipchamp (Windows 11 में पहले से), फ़ोन पर VN ऐप, स्क्रिप्ट के लिए Claude, तस्वीर के लिए Gemini
Photopea, ब्राउज़र में, और Canva का मुफ़्त प्लान
ब्राउज़र वाला PowerPoint और Google Slides
Google Sites, Google Maps पर दुकान, और WhatsApp बटन
क्या चाहिए
Windows 10 या 11 वाला कंप्यूटर या लैपटॉप, और इंटरनेट। Clipchamp के लिए Microsoft कम से कम 8 GB RAM बताता है। आपके कंप्यूटर में इससे कम RAM हो, तो वीडियो के कुछ काम फ़ोन पर हो सकते हैं।
Claude से स्क्रिप्ट, Clipchamp में हिंदी आवाज़ और हिंदी कैप्शन।
हर काम का वीडियो सच में मिलेगा?
हाँ। 56 के 56 कामों का हिंदी वीडियो लेसन VV ऐप में है, वेब पर भी और Android पर भी। किताब में हर काम पर QR है। स्कैन कीजिए, उसी काम का वीडियो खुलेगा।
लैपटॉप या कंप्यूटर ज़रूरी है?
Windows 10 या 11 वाला कंप्यूटर या लैपटॉप, और इंटरनेट। Clipchamp के लिए Microsoft कम से कम 8 GB RAM बताता है। आपके कंप्यूटर में इससे कम RAM हो, तो वीडियो के कुछ काम फ़ोन पर हो सकते हैं।
सॉफ़्टवेयर ख़रीदना पड़ेगा?
नहीं। हर काम का मुफ़्त रास्ता सिखाया है। Clipchamp, Windows 11 में पहले से है। Photopea ब्राउज़र में चलता है। Canva, Claude और Gemini के मुफ़्त प्लान हैं, जिनमें रोज़ की कुछ सीमा हो सकती है। PowerPoint ब्राउज़र में Microsoft खाते से मुफ़्त है। कुछ चीज़ें सिर्फ़ ख़रीदे हुए PowerPoint में होती हैं। वहाँ किताब साफ़ लिखती है और दूसरा रास्ता बताती है।
AI से वीडियो कैसे तैयार होता है?
Claude आपकी दुकान या काम के लिए स्क्रिप्ट, सीन और बोलने की लाइनें लिखता है। Gemini तस्वीरें बनाता है। क्लिप आप फ़ोन से रिकॉर्ड करते हैं, और Clipchamp उनमें हिंदी आवाज़ और हिंदी कैप्शन जोड़ता है। किताब यही पूरा तरीक़ा सिखाती है।
CapCut सिखाते हैं?
नहीं। CapCut भारत में बैन है। कंप्यूटर पर वीडियो के काम Clipchamp से हैं, और फ़ोन पर VN ऐप से।
सर्टिफ़िकेट कैसा है?
ऐप में हर किताब का टेस्ट है, और आख़िर में पूरे सेट का एक टेस्ट। पास होने पर Vyaktigat Vikas का कोर्स पूरा करने का सर्टिफ़िकेट मिलता है। इसे कोई भी QR या लिंक से जाँच सकता है। यह सरकारी डिप्लोमा नहीं है।
कंप्यूटर की ABCD से क्या फ़र्क़ है?
कंप्यूटर की ABCD में कंप्यूटर, वर्ड, एक्सेल और टैली के 56 काम हैं। 2.0 में चार नए हुनर हैं : वीडियो, डिज़ाइन, पावरपॉइंट और वेबसाइट। कोई काम दोहराया नहीं गया। कंप्यूटर की ABCD के पेज पर दोनों सेट एक साथ कम दाम में मिलते हैं।
वीडियो लेसन कैसे खुलेंगे?
ऑर्डर के बाद VV ऐप में उसी फ़ोन नंबर से लॉग इन कीजिए, जो ऑर्डर में दिया था। किताब के QR से भी हर काम का वीडियो खुलता है।
किताब किस भाषा में है?
आसान हिंदी में। सॉफ़्टवेयर के बटन और नाम वैसे ही अंग्रेज़ी में लिखे हैं, जैसे स्क्रीन पर दिखते हैं।
Microsoft, Windows, PowerPoint और Clipchamp, Microsoft समूह की कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं। Google, Gemini, Google Sites, Google Maps, Google Slides और YouTube, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं। Claude, Anthropic का ट्रेडमार्क है। Canva, Photopea, VN और WhatsApp अपनी-अपनी कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं। यह एक स्वतंत्र प्रकाशन है। इनमें से किसी कंपनी ने इसे न बनाया है, न जाँचा है। किताब की हर स्क्रीन हाथ से बनाई गई ड्रॉइंग है।
Audiobooks, stories, AI coaching, book summaries — sab kuch ek app mein. Free mein shuru karo.
सुनें और सीखें
कहानी से सीख
किताबों का सार
AI से बात करें
छोटे वीडियो, बड़ी सीख
सुनकर सीखें, कभी भी
No payment needed. Register with phone number in 30 seconds.
Pick any 4+ books across all categories. Starting at just ₹599
Purchasing with us helps us to run Abhiyaan more efficiently.
Villages Visited
112
45% towards the next milestone
Schools & Colleges Visited
208
83% towards the next milestone
Shiprocket SHIVIR 2026
Vyaktigat Vikas was named Champion of Growth by Shiprocket — India’s largest e-commerce shipping platform — at SHIVIR 2026, presented by MD & CEO Saahil Goel.
Shiprocket SHIVIR 2026 — India’s largest gathering of D2C sellers. Tap any photo to enlarge.