
Loading product...

Loading product...
कंप्यूटर के सामने बैठते ही हाथ रुक जाते हैं? शून्य से शुरू कीजिए, किताब पास बैठकर सिखाएगी: 248 पेज, एक जिल्द में। कंप्यूटर, वर्ड, एक्सेल और टैली के दफ़्तर के 56 असली काम, एक-एक क़दम। साथ में VV App में 55 वीडियो लेसन।

1Format
2Payment
🔒 100% Safe & Secure | Free Delivery Across India
Champion of Growth
Awarded to Vyaktigat Vikas by Shiprocket at SHIVIR 2026
शून्य से शुरू · चारों भाग एक किताब में · आसान हिंदी
वीडियो VV App में चलते हैं, फ़ोन और कंप्यूटर दोनों पर। वीडियो के लिए अलग से पैसे नहीं देने पड़ते।
“मुझे तो कंप्यूटर की ABCD भी नहीं आती।” कभी आपने भी यह कहा है? तो यह किताब आपके लिए बनी है। कंप्यूटर न आना कोई कमी नहीं है। बस किसी ने पास बैठकर, आपकी रफ़्तार से, एक बार करके नहीं दिखाया। यह किताब वही करती है।
कंप्यूटर, वर्ड, एक्सेल और टैली, चारों भाग एक किताब में हैं: 248 पेज, एक जिल्द। शुरू के पन्नों पर सारे 56 काम, एक सूची में। किताब कंप्यूटर के पास खोलकर रखिए, और भाग 1 से आगे बढ़िए। सिर्फ़ एक्सेल या टैली सीखना है? सीधे उसी भाग से शुरू कीजिए।
ऑन करने से ईमेल भेजने तक · पेज 5 से
अर्ज़ी से बायोडेटा तक · पेज 65 से
सैलरी शीट से पिवट टेबल तक · पेज 125 से
पहली एंट्री से GST बिल तक · पेज 185 से
★ वाले 30 काम दफ़्तर में सबसे ज़्यादा पड़ते हैं। समय कम हो, तो इन्हें पहले कीजिए। हर काम के आख़िर में, पाँच हिस्सों के बाद, यह भी लिखा है: इंटरव्यू में इसे कैसे बताएँ।
VV App में इस किताब के 55 वीडियो लेसन हैं: 56 में से 55 कामों का एक-एक वीडियो। किताब का QR स्कैन कीजिए, या ऐप में भाग और काम चुनिए। किताब में जो लिखा है, वही काम स्क्रीन पर क़दम-क़दम होता दिखता है। वर्ड का काम 4 (दफ़्तर का पत्र) अभी सिर्फ़ किताब में है।
ऑर्डर वाले मोबाइल नंबर से VV App में लॉग इन कीजिए। ऑनलाइन पेमेंट पर वीडियो उसी समय खुल जाते हैं, Cash on Delivery पर पार्सल मिलने के बाद। इनके लिए अलग से पैसे नहीं लगते।

हर भाग के आख़िर में और हर काम के चौथे पन्ने पर QR है। फ़ोन से स्कैन कीजिए। वर्ड और एक्सेल के हर काम की बनी-बनाई फ़ाइल (मिलाने के लिए), अभ्यास की फ़ाइल (ख़ुद करने के लिए) और उसका जवाब वहाँ है। कंप्यूटर और टैली के हर काम का जवाब भी।
टैली का पूरा भाग एक ही दुकान के तीन महीने के हिसाब पर चलता है। कंपनी बनाने से लेकर GST बिल, उधार का हिसाब और Balance Sheet तक। किताब की तारीख़ों पर वही एंट्री कीजिए, तो आपके टैली में भी वही आँकड़े आने चाहिए, जो किताब में छपे हैं।
पूरी किताब हाथ से लिखे नोट्स जैसी है: तीर, गोले, चिपकाए नोट। कंप्यूटर की हर स्क्रीन हाथ से बनाई गई ड्रॉइंग है, ताकि एक नज़र में दिख जाए कि कहाँ क्लिक करना है। हर काम में वही पाँच हिस्से हैं, इसलिए एक काम सीख लिया, तो अगला पकड़ना आसान हो जाता है।

ऊपर Pages बटन में किताब की सूची और हर भाग के पहले काम के असली पन्ने देखिए।
मेरे घर पर कंप्यूटर नहीं है। फिर भी काम आएगी?
हाँ। किताब साइबर कैफ़े, दफ़्तर या स्कूल के कंप्यूटर के पास खोलकर भी चल जाती है। टैली के लिए उस कंप्यूटर में TallyPrime चाहिए: सीखने के लिए उसका Educational Mode काफ़ी है। QR फ़ोन से स्कैन होता है, और वीडियो फ़ोन पर भी चलते हैं।
वीडियो कहाँ देखूँ?
VV App में, फ़ोन और कंप्यूटर दोनों पर। ऑर्डर वाले मोबाइल नंबर से लॉग इन कीजिए। 55 वीडियो लेसन हैं, काम के हिसाब से। ऑनलाइन पेमेंट पर उसी समय खुलते हैं, Cash on Delivery पर पार्सल मिलने के बाद।
कौन-सा विंडोज़, एक्सेल और वर्ड चाहिए?
विंडोज़ 10 या 11, और एक्सेल-वर्ड Microsoft 365 या 2016 के बाद वाले। जहाँ दोनों में फ़र्क़ है, किताब वह बताती है।
टैली का लाइसेंस ख़रीदना पड़ेगा?
सीखने के लिए नहीं। बिना लाइसेंस वाला TallyPrime (Educational Mode) महीने की सिर्फ़ 1, 2 और 31 तारीख़ की एंट्री लेने देता है, और किताब की हर एंट्री इन्हीं तारीख़ों पर है।
अंग्रेज़ी आनी चाहिए?
नहीं। पूरी किताब आसान हिंदी में है। अंग्रेज़ी बस उतनी है, जितनी स्क्रीन पर दिखती है या आपको टाइप करनी है। ऐसे अंग्रेज़ी शब्द हर काम में अलग डिब्बे में दिए हैं।
किताब कैसी है?
एक किताब, 248 पेज, 139 × 206 mm की, रंगीन कवर के साथ। चारों भाग एक जिल्द में हैं, और शुरू में एक ही सूची। अंदर के पन्ने काले-सफ़ेद हैं, जैसे फ़ोटोकॉपी किए हुए नोट्स।
यह एक स्वतंत्र प्रकाशन है। Microsoft, Windows, Excel, Word, Tally और TallyPrime अपने-अपने मालिकों के ट्रेडमार्क हैं; किताब में उनका कोई चित्र या लोगो नहीं है।
Audiobooks, stories, AI coaching, book summaries — sab kuch ek app mein. Free mein shuru karo.
सुनें और सीखें
कहानी से सीख
किताबों का सार
AI से बात करें
छोटे वीडियो, बड़ी सीख
सुनकर सीखें, कभी भी
No payment needed. Register with phone number in 30 seconds.
Pick any 4+ books across all categories. Starting at just ₹599
Purchasing with us helps us to run Abhiyaan more efficiently.
Villages Visited
112
45% towards the next milestone
Schools & Colleges Visited
208
83% towards the next milestone
Shiprocket SHIVIR 2026
Vyaktigat Vikas was named Champion of Growth by Shiprocket — India’s largest e-commerce shipping platform — at SHIVIR 2026, presented by MD & CEO Saahil Goel.
Shiprocket SHIVIR 2026 — India’s largest gathering of D2C sellers. Tap any photo to enlarge.