
Loading product...

Loading product...
BNS, BNSS और BSA की परीक्षा वाली ज़रूरी धाराएँ, एक धारा एक पन्ने पर। ऊपर राजपत्र का हिंदी पाठ, साथ में पुरानी धारा और सरल भाषा में मतलब। हर पन्ने का QR वह पन्ना ऑडियो में समझाता है। 60 चुनी हुई धाराओं के पन्नों पर वीडियो लेसन भी है, जिसमें धारा एक घटना पर लगाकर दिखाई गई है।

1Payment
🔒 100% Safe & Secure | Free Delivery Across India
Champion of Growth
Awarded to Vyaktigat Vikas by Shiprocket at SHIVIR 2026
हिंदी माध्यम · न्यायिक सेवा · APO · AIBE · LLB
IPC, CrPC और Evidence Act पढ़कर तैयारी की थी? 1 जुलाई 2024 से इनकी जगह BNS, BNSS और BSA लागू हैं। परीक्षा में अब नए नंबर भी पूछे जाते हैं। इस सेट में हर ज़रूरी धारा एक पन्ने पर है। जहाँ अटकें, वहीं QR स्कैन कीजिए।
कानून की बात शब्दों में ही होती है, इसलिए ज़्यादातर पन्ने सुनकर ही समझ आ जाते हैं। वीडियो वहाँ है, जहाँ देखकर समझना आसान है: धारा को एक घटना पर लगाना, उत्तर में धारा लिखना, और MCQ का हर विकल्प परखना। 60 चुनी हुई धाराओं पर वीडियो लेसन हैं: BNS की 25, BNSS की 25 और BSA की 10। उनमें ये हिस्से आते हैं:
हर वीडियो में, उस पन्ने के हिसाब से, इनमें से कुछ या सारे हिस्से होते हैं।
▶ ख़रीदने से पहले एक लेसन देखिए: BNS धारा 103 →
किताब का QR स्कैन करने पर यही खुलता है। न ऐप चाहिए, न लॉग इन।
किताब के हर पन्ने के नीचे एक QR है। स्कैन कीजिए और उस पन्ने की समझाई हुई बात सुनिए: लाइब्रेरी आते-जाते, बस में, सोने से पहले। जिस पन्ने पर वीडियो लेसन है, उसका QR वीडियो भी खोलता है।
धारा के शब्द तीनों कानूनों के हिंदी पाठ से शब्दशः हैं, जो भारत के राजपत्र में 18 मार्च 2024 को छपा। पुराने नंबर NCRB की “संकलन” धारा-तालिका से मिलाए हैं। सरल भाषा वाला मतलब, फँसने की जगह और प्रश्न हमारे अपने हैं।
धारा के हर पन्ने पर क्या-क्या है:
ऊपर जो पन्ना है, वह BNS धारा 103 का असली पन्ना है।

परीक्षा की ज़रूरी धाराएँ, एक धारा एक पन्ने पर · हर धारा के साथ पुरानी IPC धारा · हर अध्याय के बाद MCQ · पीछे पूरी तालिका: BNS की सभी 358 धाराएँ, जो धारा IPC में थी उसके आगे पुराना नंबर

FIR, गिरफ़्तारी, ज़मानत, अन्वेषण (जाँच), पुलिस रिपोर्ट (चार्जशीट), आरोप, विचारण (ट्रायल) और समय-सीमाएँ · हर धारा के साथ पुरानी CrPC धारा · MCQ · पीछे पूरी तालिका: BNSS की सभी 531 धाराएँ, जो धारा CrPC में थी उसके आगे पुराना नंबर

सुसंगति, संस्वीकृति (इक़बालिया बयान), मृत्युकालिक कथन, दस्तावेज़, इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख, सबूत का भार, साक्षी (गवाह) · हर धारा के साथ पुरानी Evidence Act धारा · MCQ · पीछे पूरी तालिका: BSA की सभी 170 धाराएँ, जो धारा Evidence Act में थी उसके आगे पुराना नंबर
क्या इसमें तीनों कानूनों की सारी धाराएँ हैं?
सारी धाराएँ पीछे की तालिकाओं में हैं: BNS की 358, BNSS की 531 और BSA की 170। जो धारा पुराने कानून में थी, उसके आगे पुराना नंबर है। पर अपना पन्ना, सरल भाषा और प्रश्न सिर्फ़ परीक्षा की ज़रूरी धाराओं को मिले हैं।
धारा के शब्द कहाँ से लिए हैं?
तीनों कानूनों के हिंदी पाठ से, शब्दशः। यह हिंदी पाठ भारत के राजपत्र में 18 मार्च 2024 को छपा। पुराने नंबर NCRB की “संकलन” धारा-तालिका से मिलाए हैं।
क्या यह सेट AIBE के परीक्षा हॉल में ले जा सकते हैं?
नहीं। AIBE में सिर्फ़ बिना नोट्स और टिप्पणी वाले बेयर एक्ट ले जाने की अनुमति है। यह सेट घर पर तैयारी के लिए है। परीक्षा से पहले BCI की ताज़ा सूचना ज़रूर देखिए।
क्या हर पन्ने का वीडियो है?
नहीं। हर पन्ना ऑडियो में समझाया गया है। वीडियो वहाँ है, जहाँ देखकर समझना आसान है: धारा को एक घटना पर लगाना, उत्तर में धारा लिखना, और MCQ का हर विकल्प परखना। कुल 60 वीडियो लेसन हैं। जिस पन्ने पर वीडियो है, उसका QR ऑडियो और वीडियो दोनों खोलता है। बाक़ी पन्नों का QR उस पन्ने का ऑडियो खोलता है।
क्या यह किसी न्यायालय, आयोग या बार काउंसिल की किताब है?
नहीं। यह Vyaktigat Vikas Academy का स्वतंत्र प्रकाशन है। हम किसी न्यायालय, लोक सेवा आयोग या बार काउंसिल से जुड़े नहीं हैं।
किताब की जाँच कौन करता है?
हर किताब छपने से पहले कानून के जानकार पढ़कर जाँचते हैं। धारा के शब्द राजपत्र के हिंदी पाठ से, और पुराने नंबर NCRB की “संकलन” धारा-तालिका से मिलाए जाते हैं। फिर भी कहीं ग़लती दिखे, तो WhatsApp +91 93895 60256 पर बताइए। अगले संस्करण में ठीक करेंगे।
वीडियो लेसन और ऑडियो के अलग पैसे लगेंगे?
नहीं। 60 वीडियो लेसन और हर पन्ने का ऑडियो, दोनों सेट के दाम में ही हैं।
QR स्कैन करने के लिए क्या चाहिए?
बस एक स्मार्टफ़ोन और इंटरनेट। फ़ोन का कैमरा खोलिए और पन्ने के नीचे का QR स्कैन कीजिए। कैमरे से न खुले, तो Google Lens से स्कैन कीजिए। कोई ऐप या लॉग इन नहीं चाहिए।
वीडियो में कौन पढ़ाता है?
वीडियो में कोई टीचर कैमरे पर नहीं आता। स्क्रीन पर पन्ने की बातें एक-एक करके आती हैं, और एक आवाज़ उन्हें समझाती है।
किताबें किस भाषा में हैं?
हिंदी माध्यम के लिए। धारा के शब्द राजपत्र वाले हैं, जैसे संज्ञेय, अन्वेषण (जाँच), संस्वीकृति (इक़बालिया बयान)। समझाने वाली बात आसान हिंदी में है।
सेट कैसे मिलेगा, और पेमेंट कैसे करें?
कूरियर से आपके घर। ऑनलाइन पेमेंट या कैश ऑन डिलीवरी (COD), दोनों से ऑर्डर कर सकते हैं। COD का कोई अलग चार्ज नहीं। आपका ऑर्डर कहाँ तक पहुँचा, shop.vyaktigatvikas.com/orders पर देखिए।
स्वतंत्र प्रकाशन; किसी न्यायालय, लोक सेवा आयोग या बार काउंसिल से संबद्ध नहीं।
Audiobooks, stories, AI coaching, book summaries — sab kuch ek app mein. Free mein shuru karo.
सुनें और सीखें
कहानी से सीख
किताबों का सार
AI से बात करें
छोटे वीडियो, बड़ी सीख
सुनकर सीखें, कभी भी
No payment needed. Register with phone number in 30 seconds.
Pick any 4+ books across all categories. Starting at just ₹599
Purchasing with us helps us to run Abhiyaan more efficiently.
Villages Visited
112
45% towards the next milestone
Schools & Colleges Visited
208
83% towards the next milestone
Shiprocket SHIVIR 2026
Vyaktigat Vikas was named Champion of Growth by Shiprocket — India’s largest e-commerce shipping platform — at SHIVIR 2026, presented by MD & CEO Saahil Goel.
Shiprocket SHIVIR 2026 — India’s largest gathering of D2C sellers. Tap any photo to enlarge.