
Loading product...

Loading product...
OCD के रोज़ के अभ्यास के लिए 90 दिन का साथी journal — रोज़ 5 मिनट, चार पंक्तियाँ। trigger की सीढ़ी, 7 औज़ार, हफ़्ते की समीक्षा और 90 की रंगोली। 144 पन्ने, B5, बिना तारीख़ के। यह self-help साथी है — इलाज नहीं।
1Payment
🔒 100% Safe & Secure | Free Delivery Across India
यह journal रोज़ के अभ्यास के लिए है। यह किसी इलाज, दवा या therapy की जगह नहीं लेता।
अगर आप therapy में हैं
यह journal उसके साथ चलता है, उसकी जगह नहीं। अपने therapist को दिखाइए — वे इसे अपने काम में जोड़ सकते हैं।
कुछ हालात में अकेले नहीं
अगर दिन के कई घंटे इसमें जाते हैं, या नींद और काम पर असर पड़ रहा है — इसी हफ़्ते किसी professional से बात कीजिए।
ख़ुद को नुक़सान पहुँचाने के विचार आ रहे हैं तो इंतज़ार मत कीजिए — अभी 14416 पर call कीजिए।
यह किताब पढ़ने की नहीं, भरने की है — रोज़ पाँच मिनट।
पढ़ लिया, समझ भी आया — पर रोज़ करने की जगह कहीं नहीं थी। यह वही जगह है।
दो sessions के बीच का हफ़्ता यहाँ दर्ज होता है, ताकि अगली बार याद से नहीं, लिखे हुए से बात हो।
कहाँ से शुरू करें, कितना करें, और छूट जाए तो क्या — सब लिखा है। कोई हिसाब नहीं रखा जाता।
144 पन्ने · B5 · बिना तारीख़ के — किसी भी दिन से शुरू कीजिए।
यह journal हिसाब नहीं रखता। एक दिन छूट जाए तो कोई बात नहीं — कल फिर शुरू।
OCD पर हमारी किताबें पढ़ने के बाद सबसे ज़्यादा जो बात लोगों ने लिखी, वो यह थी — "समझ आ गया, पर रोज़ करूँ कैसे?"
यह साथी उसी सवाल का जवाब है। किताबें बताती हैं कि क्या करना है; यह journal वो जगह है जहाँ आप करते हैं। रोज़ पाँच मिनट, 90 दिन।
हर दिन का एक पन्ना, और उस पर चार पंक्तियाँ: क्या हुआ, क्या सोचा, आपने क्या किया, और आज की जीत। लिखना अपने आप में काम करता है — विचार को काग़ज़ पर उतार देने से उसकी पकड़ ढीली पड़ती है।
यह journal हिसाब नहीं रखता। एक दिन छूट जाए तो कोई बात नहीं — कल फिर शुरू।
अंदर एक सीढ़ी है — अपने पाँच trigger लिखिए, 0 से 100 तक बेचैनी की संख्या दीजिए, और सबसे आसान वाले से शुरू कीजिए। सबसे मुश्किल से नहीं। एक-एक क़दम।
सात औज़ार हैं, और नियम एक ही है — एक हफ़्ते में एक। सातों एक साथ शुरू करना सबसे common ग़लती है, और यह journal आपको वो करने नहीं देता।
144 पन्ने · B5 आकार · बिना तारीख़ के — यानी जनवरी का इंतज़ार नहीं। जिस दिन खोलिए, दिन 1 वहीं से।
पूरे भारत में डिलीवरी। कैश ऑन डिलीवरी उपलब्ध है, और ऑनलाइन पेमेंट पर छूट मिलती है।
ध्यान दें — डिस्पैच ऑर्डर के लगभग 4 से 6 हफ़्ते में होगा। जो समय लगेगा, वही लिखा है।



Purchasing with us helps us to run Abhiyaan more efficiently.
Villages Visited
112
45% towards the next milestone
Schools & Colleges Visited
208
83% towards the next milestone
Shiprocket SHIVIR 2026
Vyaktigat Vikas was named Champion of Growth by Shiprocket — India’s largest e-commerce shipping platform — at SHIVIR 2026, presented by MD & CEO Saahil Goel.
Shiprocket SHIVIR 2026 — India’s largest gathering of D2C sellers. Tap any photo to enlarge.