हाथ से लिखे नोट्स जैसी किताब

एक्सेल की ABCD

सैलरी शीट से पिवट टेबल तक

अभ्यास की फ़ाइलें

अपने काम का नंबर चुनिए। फ़ाइल फ़ोन या कंप्यूटर में सेव कीजिए और एक्सेल में खोलिए। पहले ख़ुद कीजिए, फिर जवाब मिलाइए।

▶ हर काम का वीडियो VV ऐप में है। उसी फ़ोन नंबर से लॉग इन कीजिए जिससे किताब मँगाई थी। काम 1 का वीडियो सबके लिए मुफ़्त है। बाक़ी वीडियो online payment पर तुरंत खुलते हैं, COD पर किताब पहुँचने के बाद।

काम 1सैलरी शीट बनाइए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट · मुफ़्त

ख़ुद करके देखिए

अब यही शीट एक दुकान के तीन लोगों के लिए बनाइए। किताब खुली रखिए। देखते हुए बनाइए।

नियम वही : HRA 40% · PF 12% · जोड़ E2 से E4 तक

जवाब देखिए

जवाब : कुल 67200

एक क़दम आगे

C2 में 40% की जगह 50% कर दीजिए। नीचे तक खींचिए। गिनिए, कुल कितने खानों की संख्या बदली।

जवाब देखिए

जवाब : 7

काम 2अटेंडेंस रजिस्टर बनाइए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

ख़ुद करके देखिए

अब यही रजिस्टर एक क्लिनिक के तीन लोगों का बनाइए। कितने आए वाली लाइन 5 है, इसलिए B5 में B2:B4 गिनिए।

नियम वही : P या A

जवाब देखिए

जवाब : H में 5, 4, 3 · लाइन 5 में 2, 2, 3, 1, 2, 2

एक क़दम आगे

H2 के फ़ॉर्मूले में "P" की जगह "A" लिखिए। नीचे तक खींचिए। अब H में ग़ैरहाज़िर दिन हैं। फिर वापस "P" कीजिए।

जवाब देखिए

जवाब : 1, 2, 3

काम 3महीने का ख़र्च जोड़िए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

ख़ुद करके देखिए

अब यही हिसाब एक घर के महीने भर के ख़र्च का लगाइए। यहाँ चार ख़र्च हैं, इसलिए फ़ॉर्मूले B5 पर रुकेंगे।

रक़म बिना कॉमा के लिखिए। कॉमा बटन से।

जवाब देखिए

जवाब : 13,600 · 3,400 · 6,800 · 1,100

एक क़दम आगे

लाइन 6 में मरम्मत 2400 जोड़िए। अब चारों फ़ॉर्मूले देखिए। जिसमें B5 लिखा हो, उसमें B6 कीजिए। कुल और औसत कितने आए?

जवाब देखिए

जवाब : 16,000 और 3,200

काम 4बिल बनाइए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

ख़ुद करके देखिए

अब बर्तन की दुकान का बिल बनाइए। यहाँ GST की दर 5% मानिए।

GST का फ़ॉर्मूला B5 से दर लेगा। $ मत भूलिए।

जवाब देखिए

जवाब : बिल 1890

एक क़दम आगे

B5 में 5% की जगह 18% लिखिए। किसी फ़ॉर्मूले को मत छुइए। देखिए, बिल कितने का हो गया।

जवाब देखिए

जवाब : 2124

काम 5मार्कशीट बनाइए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

ख़ुद करके देखिए

अब यही मार्कशीट चार और बच्चों की बनाइए। किताब खुली रखिए।

इस बार हर विषय 75 अंक का है।

जवाब देखिए

जवाब : पूरे अंक 300 · हरीश 73%, रैंक 3

एक क़दम आगे

यूसुफ़ के गणित के अंक 45 की जगह 70 कर दीजिए। गिनिए, कितने बच्चों की रैंक बदली।

जवाब देखिए

जवाब : 2

काम 6स्टॉक की लिस्ट बनाइए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

ख़ुद करके देखिए

अब यही लिस्ट साइकिल की दुकान के लिए बनाइए। किताब खुली रखिए।

इस बार 15 से कम बचा हो, तो लाल।

जवाब देखिए

जवाब : D5 में 8 · लाल : ट्यूब और पैडल

एक क़दम आगे

टायर के 5 नग और बिक गए। C2 में 41 की जगह 46 लिखिए। D2 का खाना कैसा हो गया?

जवाब देखिए

जवाब : लाल

काम 7लिस्ट छाँटिए और फ़िल्टर लगाइए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

ख़ुद करके देखिए

इस लिस्ट में बड़ा बक़ाया ऊपर लाइए। फिर सिर्फ़ झाँसी वाले दिखाइए।

छाँटने पर सबसे ऊपर कौन? झाँसी के कितने दिखे?

जवाब देखिए

जवाब : पुष्पा · 2 ग्राहक

एक क़दम आगे

फ़िल्टर हटाइए। लिस्ट को क्र. से छाँटिए, इस बार Smallest to Largest। सबसे ऊपर कौन लौटा?

जवाब देखिए

जवाब : सुरेश

काम 8IF से फ़ैसला कराइए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

ख़ुद करके देखिए

अब यही शीट स्कूटर के एक शोरूम के लिए बनाइए।

यहाँ बोनस : हर स्कूटर पर 500 रुपये

जवाब देखिए

जवाब : Yes, No, Yes, No · कुल 11000

एक क़दम आगे

नितिन का एक स्कूटर और बिका। C5 में 11 की जगह 12 लिखिए। D5 और E6 देखिए।

जवाब देखिए

जवाब : Yes और 17000

काम 9दो लिस्ट मिलाइए : VLOOKUP

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

ख़ुद करके देखिए

अब हार्डवेयर की दुकान का बिल बनाइए। लिस्ट लाइन 5 तक है।

लिस्ट यहाँ $G$2:$H$5 है।

जवाब देखिए

जवाब : दाम 150, 90, 40 · कुल 770

एक क़दम आगे

A4 में K204 की जगह K202 लिखिए। सामान में पेंच। देखिए, दाम और कुल क्या हो गए।

जवाब देखिए

जवाब : 60 और 870

काम 10शर्त से गिनिए और जोड़िए

▶ वीडियो देखिए3 मिनट

ख़ुद करके देखिए

अब फ़र्नीचर की दुकान के 5 बिल लीजिए। नाम B2 से B6 तक हैं।

कुल में बिल 5 आने चाहिए।

जवाब देखिए

जवाब : बिल 3, 2 · बिक्री 23500, 11250

एक क़दम आगे

बिल 204 असल में तरुण ने काटा था। B5 में तरुण लिखिए। कुछ और मत छुइए। अब तरुण के बिल और बिक्री देखिए।

जवाब देखिए

जवाब : 4 और 26250

काम 11तारीख़ों का हिसाब लगाइए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

बनी-बनाई फ़ाइल में B7 में किताब वाली तारीख़ 15-10-2026 लिखी है, ताकि बचे दिन पेज 1 से मिलें। आख़िरी क़दम की तरह वहाँ =TODAY() लिखिए, तो हिसाब आज का हो जाएगा।

ख़ुद करके देखिए

अब कपड़े के थोक व्यापारी की लिस्ट बनाइए। उधार 45 दिन का है।

आज वाला खाना यहाँ B5 है।

जवाब देखिए

जवाब : C2 में 16-10-2026 · D में 1, 10, -6

एक क़दम आगे

उधार 45 की जगह 60 दिन का हो गया। C2 में 45 की जगह 60 लिखिए। नीचे तक खींचिए। D4 में क्या आया?

जवाब देखिए

जवाब : 9

काम 12पिवट टेबल बनाइए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

पिवट टेबल वाली फ़ाइल खुलते ही एक्सेल टेबल को लिस्ट से दोबारा पढ़ लेता है (Refresh)। अभ्यास की फ़ाइल में सिर्फ़ लिस्ट है; टेबल आप बनाइए।

ख़ुद करके देखिए

अब डेयरी की 6 लाइनों से हर गाँव की बिक्री निकालिए।

पिवट टेबल E1 पर रखिए।

जवाब देखिए

जवाब : रामपुर 14000 · सोनपुर 14500 · कुल 28500

एक क़दम आगे

दाईं पट्टी में गाँव का निशान हटाइए। अब सामान को Rows वाले डिब्बे में छोड़िए। घी की बिक्री कितनी आई?

जवाब देखिए

जवाब : 13500

काम 13ग्राफ़ बनाइए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

ख़ुद करके देखिए

अब आइसक्रीम की दुकान की बिक्री का ग्राफ़ बनाइए। नाम भी दीजिए।

सबसे ऊँचा खंभा किस महीने का है?

जवाब देखिए

जवाब : कुल 167000 · सबसे ऊँचा मई

एक क़दम आगे

लिस्ट में मार्च की बिक्री 20000 की जगह 60000 लिखिए। ग्राफ़ को मत छुइए। अब सबसे ऊँचा खंभा किसका है?

जवाब देखिए

जवाब : मार्च

काम 14एक पेज में प्रिंट कीजिए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

शुरू की फ़ाइल 60 लोगों की 9 कॉलम वाली सैलरी शीट है, तीनों सेटिंग से पहले। बनी-बनाई फ़ाइल वही शीट है, सेटिंग के बाद। अभ्यास की फ़ाइल काम 5 की मार्कशीट है। पन्नों की गिनती A4 काग़ज़ और Normal हाशिये की है; आपके प्रिंटर पर थोड़ी अलग हो सकती है।

ख़ुद करके देखिए

अब काम 5 की मार्कशीट पर यही तीन सेटिंग लगाइए।

झलक के नीचे गिनती क्या आई?

जवाब देखिए

जवाब : 1 of 1

एक क़दम आगे

सैलरी शीट में Height को भी 1 page कर दीजिए। अक्षर छोटे होंगे। झलक की गिनती क्या हुई?

जवाब देखिए

जवाब : 1 of 1