हाथ से लिखे नोट्स जैसी किताब

वर्ड की ABCD

अर्ज़ी से बायोडेटा तक

अभ्यास की फ़ाइलें

अपने काम का नंबर चुनिए। फ़ाइल फ़ोन या कंप्यूटर में सेव कीजिए और वर्ड में खोलिए। पहले ख़ुद कीजिए, फिर जवाब मिलाइए।

▶ हर काम का वीडियो VV ऐप में है। उसी फ़ोन नंबर से लॉग इन कीजिए जिससे किताब मँगाई थी। काम 1 का वीडियो सबके लिए मुफ़्त है। बाक़ी वीडियो online payment पर तुरंत खुलते हैं, COD पर किताब पहुँचने के बाद।

काम 1छुट्टी की अर्ज़ी लिखिए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट · मुफ़्त

ख़ुद करके देखिए

अब अपनी अर्ज़ी लिखिए : तबीयत ख़राब है, तीन दिन की छुट्टी चाहिए।

बात के तीन वाक्यों के बीच Enter कितनी बार दबेगा?

जवाब देखिए

जवाब : एक बार भी नहीं

एक क़दम आगे

बात वाले हिस्से में कहीं क्लिक कीजिए और Ctrl + E दबाइए। क्या-क्या बीच में आया? फिर Ctrl + Z दबाइए।

जवाब देखिए

जवाब : सिर्फ़ वही हिस्सा

काम 2अक्षर सजाइए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

ख़ुद करके देखिए

अब दर्ज़ी की दुकान की सूचना बनाइए। दुकान 27 अक्टूबर को बंद रहेगी और अगले दिन खुलेगी।

ख़ाली जगहों में कौन-से दो दिन आएँगे?

जवाब देखिए

जवाब : Tuesday, Wednesday

एक क़दम आगे

आख़िरी लाइन चुनकर Ctrl + I दबाइए। अक्षर तिरछे हो गए। अब दोबारा दबाइए। क्या हुआ?

जवाब देखिए

जवाब : अक्षर फिर सीधे हो गए

काम 3बायोडेटा बनाइए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

ख़ुद करके देखिए

अब अपना बायोडेटा बनाइए। तालिका में अभी दो ही परीक्षाएँ रखिए।

तालिका डालते समय चौकोरों के ऊपर क्या लिखा दिखेगा?

जवाब देखिए

जवाब : 3x3 Table

एक क़दम आगे

एक और परीक्षा जोड़नी है? तालिका के आख़िरी खाने में क्लिक करके Tab दबाइए। नई लाइन जुड़ गई। इस बार वह काम की है।

काम 4दफ़्तर का पत्र लिखिए

ख़ुद करके देखिए

अब बीज की दुकान की तरफ़ से बैंक से नई चेक बुक माँगिए।

पिछला पत्र KBB/2026/017 था। इस पत्र का नंबर?

जवाब देखिए

जवाब : KBB/2026/018

एक क़दम आगे

जाँच के लिए प्रिंट देना है? Ctrl + A दबाइए, फिर Ctrl + 2 : लाइनों के बीच लिखने की जगह बन गई। प्रिंट के बाद Ctrl + Z

काम 5सूची बनाइए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

ख़ुद करके देखिए

अब घर की शादी की तैयारी की सूची बनाइए। छोटे मुद्दे आप सोचिए।

Food के छोटे मुद्दे के बाद 3. कैसे आएगा?

जवाब देखिए

जवाब : Enter, फिर Shift + Tab

एक क़दम आगे

किसी मुद्दे के पहले अक्षर से ठीक पहले क्लिक करके Backspace दबाइए। उसका नंबर हट गया। नीचे के नंबर?

जवाब देखिए

जवाब : एक-एक कम हो गए

काम 6रेट लिस्ट की तालिका बनाइए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

अभ्यास की फ़ाइल में 3x2 की तालिका है, सिर्फ़ हेडिंग के साथ। सामान की लाइनें पेज 4 से लिखिए।

ख़ुद करके देखिए

अब Roshni Photo Studio की रेट लिस्ट बनाइए।

3x2 Table से शुरू किया। नई लाइन के लिए Tab कितनी बार दबा?

जवाब देखिए

जवाब : 3 बार

एक क़दम आगे

Family photo वाली लाइन में माउस का दायाँ बटन दबाइए। Insert में Insert Rows Below चुनिए। नई लाइन कहाँ बनी?

जवाब देखिए

जवाब : Family photo के ठीक नीचे

काम 7फ़ोटो और लोगो लगाइए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

फ़ोटो और लोगो की तस्वीरें सिर्फ़ अभ्यास के लिए हैं। अपनी फ़ोटो भी चलेगी।

ख़ुद करके देखिए

अब एक ड्राइविंग स्कूल के पत्र में सबसे ऊपर लोगो लगाइए। लोगो बाईं तरफ़ रहेगा, नाम उसके बग़ल में।

नाम को लोगो के बग़ल में लाने के लिए Wrap Text में क्या चुना?

जवाब देखिए

जवाब : Square

एक क़दम आगे

लोगो पर क्लिक करके Ctrl + C दबाइए। नया पन्ना खोलकर Ctrl + V दबाइए। लोगो वहाँ किस नाप में आया?

जवाब देखिए

जवाब : उसी छोटे नाप में

काम 8पेज सेट कीजिए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

अभ्यास की फ़ाइल में टाइम टेबल की ख़ाली तालिका है (7 कॉलम)। उसमें अपना टाइम टेबल भरिए, फिर पेज सेट कीजिए।

ख़ुद करके देखिए

अब स्कूल का टाइम टेबल आड़े पन्ने पर छापना है। काग़ज़ A4, हाशिया Narrow, और नीचे पेज नंबर।

आड़े पन्ने के लिए Orientation में क्या चुनेंगे?

जवाब देखिए

जवाब : Landscape

एक क़दम आगे

टाइम टेबल के नीचे Ctrl + Enter दबाकर पेज 2 बनाइए। फिर Ctrl + Home दबाइए। आप कहाँ पहुँचे?

जवाब देखिए

जवाब : पेज 1 की शुरुआत में

काम 9हिंदी में टाइप कीजिए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

ख़ुद करके देखिए

अब दूसरी सोसायटी की सूचना लिखिए : सोमवार को बिजली बंद रहेगी।

तारीख़ वाली लाइन में भाषा कितनी बार बदली?

जवाब देखिए

जवाब : दो बार

एक क़दम आगे

Ctrl + A दबाकर नाप 20 चुनिए। हिंदी और अंग्रेज़ी, दोनों के अक्षर बड़े हुए?

जवाब देखिए

जवाब : हाँ, दोनों

काम 10शब्द खोजिए और बदलिए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

ख़ुद करके देखिए

अब कोचिंग की सूचना में महीने की फ़ीस 500 से 600 करनी है। लाइब्रेरी की फ़ीस वही रहेगी।

500 खोजा, तो कितनी जगह मिला? Rs 500 खोजा, तो?

जवाब देखिए

जवाब : 3 और 2

एक क़दम आगे

Replace All की जगह Find Next दबाइए। Word एक जगह दिखाएगा। बदलनी हो, तो Replace दबाइए। छोड़नी हो, तो फिर Find Next। हर जगह का फ़ैसला आपका।

काम 11मेल मर्ज कीजिए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

बनी-बनाई फ़ाइल वह है जो Finish & Merge से बनती है : पाँचों पत्र, हर पेज पर एक। अभ्यास की फ़ाइल में « » वाली तीन जगहें असली मर्ज फ़ील्ड हैं; अपनी लिस्ट बनाते समय कॉलम के नाम Name, Course और Fee रखिए।

ख़ुद करके देखिए

अब कोचिंग की फ़ीस का पत्र बनाइए। लिस्ट में चार छात्र हैं : नाम, कोर्स और फ़ीस आप सोचिए।

लिस्ट में 4 छात्र हैं। बनी फ़ाइल में नीचे क्या दिखेगा?

जवाब देखिए

जवाब : Page 1 of 4

एक क़दम आगे

Highlight Merge Fields दबाइए। तीनों « » वाले शब्दों पर स्लेटी रंग आ गया। कोई छूटा तो नहीं? दोबारा दबाने पर रंग हट जाता है।

काम 12सूचना एक पेज में प्रिंट कीजिए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

इस काम की बनी-बनाई फ़ाइल जल्द यहाँ मिलेगी।

ख़ुद करके देखिए

अब स्कूल की सूचना 120 बच्चों को देनी है। वह भी दो पेज में आ रही है। ख़ाली खाने भरिए।

पहले एक कॉपी छापी। दूसरी बार Copies में क्या लिखेंगे?

जवाब देखिए

जवाब : 240, 120 और 119

एक क़दम आगे

काम 8 की दो पेज वाली सूचना में Ctrl + P दबाइए। Pages में 2 लिखकर Print दबाइए। कौन-सा पेज छपा?

जवाब देखिए

जवाब : सिर्फ़ पेज 2

काम 13PDF में सेव कीजिए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

अभ्यास की फ़ाइल काम 1 की छुट्टी की अर्ज़ी है। उसे खोलकर PDF बनाइए।

ख़ुद करके देखिए

अब काम 1 की छुट्टी की अर्ज़ी की PDF बनाइए। Word की फ़ाइल का नाम Leave Application था।

Save as type की लिस्ट में कौन-सी लाइन चुनेंगे?

जवाब देखिए

जवाब : PDF (*.pdf)

एक क़दम आगे

बनी हुई PDF ख़ुद को ईमेल कीजिए और फ़ोन पर खोलिए। लाइनें और सीध वैसी ही दिखीं?

जवाब देखिए

जवाब : हाँ, वैसी ही

काम 14पाँच स्लाइड बनाइए

▶ वीडियो देखिए2 मिनट

ख़ुद करके देखिए

अब किसी और दुकान के लिए यही पाँच स्लाइड बनाइए। पहले तालिका भरिए।

पाँच स्लाइड के लिए नई स्लाइड कितनी बार बनानी पड़ेगी?

जवाब देखिए

जवाब : 4 बार

एक क़दम आगे

बाईं पट्टी में स्लाइड 3 पर क्लिक कीजिए और Ctrl + D दबाइए। नीचे नक़ल बन गई। अब कितनी स्लाइड हैं?

जवाब देखिए

जवाब : 6